बुलडोजर चलने से पहले मार्किंग (चिन्हाकन) कराई गई।

---Advertisement---

ब्यूरो, क्राइम जासूस,

शक्तिनगर,सोनभद्र

बुलडोजर चलाकर एनसीएल की सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराने से एक दिन पहले एनसीएल खड़िया परियोजना के अधिकारियों ने शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में अतिक्रमण गिराए जाने वाले स्थान को मार्किंग (चिन्हाकन) बुधवार को कराई गई। शासनादेश अनुसार बुलडोजर चलने से एक दिन पूर्व मार्किंग करते हुए सभी चिन्हित कब्जाधारियों को बुलडोजर चलने की कार्रवाई से पहले मकान व दुकान को खाली करने का हिदायत दिया गया।
एनसीएल खड़िया परियोजना द्वारा अपनी सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर बनाए गए मकान व दुकान को हटाए जाने के बेदखली के आदेश को ना मानने वालों के खिलाफ उप जिलाधिकारी दुद्धी से कब्जा मुक्त करवाई की मांग की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी दुद्धी ने 20 मई को कब्जा मुक्त (बुलडोजर) करवाई करने का आदेश पारित किया है। जिस के क्रम में मुनादी की प्रक्रिया और मार्किंग की प्रक्रिया की जा रही है।शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र की उपस्थिति में एनसीएल खड़िया परियोजना सुरक्षा विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों ने अतिक्रमण (बुलडोजर) गिराए जाने वाले उचित स्थान को मार्किंग कराया। इस अवसर पर एनसीएल खड़िया सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह और एनसीएल उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि उप जिलाधिकारी दुद्धी द्वारा जारी आदेशों के क्रम में 20 मई को शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंबेडकर नगर व खड़िया बाजार में एनसीएल खड़िया परियोजना के सरकारी जमीन पर जबरन काबिज अतिक्रमणकारियों (बुलडोजर) पर कब्जा मुक्त की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment