क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/स्थानीय । ओबरा नगर के शाश्वत मंच के संयोजक श्री श्याम जी मिश्रा,महामंत्री संदीप सोनकर और पवन भारती अवैध खनन के खिलाफ अनशन की परमिशन को लेकर लखनऊ पहुँचे,प्रदेश के खजाने में अच्छा राजस्व देने के साथ,सत्ताधारियों के संग कदमताल मिलाकर चलने वाले खननकर्ताओं-अधिकारियों और सत्ता में धमकदार रसूख रखने वाले नेताओं की झोली भरने को लेकर चर्चा में रहने वाले पत्थर खनन उद्योग पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
शाश्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने शिकायत की थी की ओबरा तहसील के बिल्ली – मारकुंडी के खनन क्षेत्र में पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र में खनन के लिए स्वीकृत अनुमान्य मात्रा से अधिक खनन कार्य किया जा रहा है और खदानों में काम कर रहे कामगारों की सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। मजदूरों का शोषण के साथ-साथ जिस पर अधिक खनन पाए जाने पर संबंधित खनन पट्टाधारक के जिस क्रम में कई खदानों की नापी भी कराई गई लेकिन नापी पूरी होने के बाद क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई,एसे में यक्ष प्रश्न यह खड़ा होता है की अवैध खनन पर लगाम लगे भी तो कैसे।

