गरीब एवं असहाय परिवार की लड़की के लिए फरिश्ता बने विंढमगंज थाना अध्यक्ष

---Advertisement---

 

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के धुमा गांव में एक गरीब परिवार की लड़कि की शादी में विंढमगंज थाना अध्यक्ष सूर्यभान और कांस्टेबल सुनील कुमार ने सहयोग के लिए आगे आए ।बीती रात्रि धुमा गांव की रीता 20वर्ष पुत्री अमेरिका अगरीया की शादी होनी थी। ग्रमीणों ने गश्ती के दौरान पुलिस को बताया कि पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। इस पर विंढमगंज थाना अध्यक्ष सूर्यभान व कांस्टेबल सुनील कुमार ने कन्या की शादी में लड़की के लिए साड़ियां, पैसे,घरेलू सामान खाद्य सामिग्री, किचिन का सामान आदि की सहायता की है वहीं लड़की के परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए पुण्य का काम बताया।विंढमगंज क्षेत्र में गरीब व असहाय कन्या की शादी कराने या भूखे को खाद्य सामिग्री पहुंचाने में पहले भी सहयोग कर चुके है।वहीं थाना अध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि अगर आपको ईश्वर ने मदत करने के योग्य बनाया है तो गरीब व असहाय लोगों की मदद को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुझे ईश्वर ने इस लायक समझा कि मैं किसी के काम आ सकूं। इसलिए गरीब असहाय की लड़की की शादी में सहयोग किया और मुझे मालूम होता है कि गरीब असहाय है तो मैं मदद करने की कोशिश करता हूँ!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment