शाहे हशन, रेनुकूट,
सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.05.2022 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा मोड़ से 01 नफर अभियुक्त राजा भइया पुत्र स्व0 बनारासी राम निवासी वार्ड नं0-02 रमानगर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेन्डर बिना नम्बर प्लेट (चेचिस नं0-MBLJAR035J9C54125) बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-58/2022 धारा 41, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायलय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजा भइया पुत्र स्व0 बनारासी राम निवासी वार्ड नं0-02 रमानगर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
01. एक अदद मोटरसाइकिल ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उप निरीक्षक शिव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी शंकर लाल, चौकी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी राम दुलारे, चौकी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

