नदी का जलस्तर घटने से रेलवे कालोनियों में पानी का संकट।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । सोन नदी संगम है यहाँ तीन नदियों (सोन ,बिजुल, रेणु ) का संगम है फिर भी सोन नदी का जलस्तर अब तक के निचले स्तर पर है। प्रचण्ड गर्मी के कारण रेणु नदी डेम से सप्लाई कम हो गया है वही विजुल सूखने की कगार पर है जबकि सोन की भी यही स्थिति हैं। सोननदी से चोपन रेलवे क्वाटर्स में पानी की सप्लाई होती हैं। जलस्तर कम होने से पानी की सप्लाई नही हो पा रहा हैं।
प्रचण्ड गर्मी में रेलवे कर्मचारी बाल्टी लेकर पानी के लिए हैंडपंप ढूंढ़ते फिर रहे हैं। नगरपंचायत द्वारा कालोनियो में जगह जगह हैंडपंप लगाया गया हैं वो भी पानी छोड़ दिया हैं। कुछ सही निगरानी न होने से अपने हाल पर आंसू बहा रहा है। जब तक क्वाटरों में पानी मिलता रहा कर्मचारियों ने हैंडपंपों पर ध्यान नही दिया। हैंडपंप उपेक्षा के कारण भी खराब हो गया। अब एक सप्ताह से पानी की सप्लाई कम हो रहा हैं तो हैंडपंप की याद आने लगी। रेलवे के अधिकारियो की भी लापरवाही हैं।जो नगरपंचायत को स्वतंत्र रूप से कार्य नही करने दे रहे है। कर्मचारी डियूटी से आते ही पानी की खोज में लग जा रहे हैं। सुबह सुबह स्नान कर सबको ड्यूटी जाना होता हैं । प्रचण्ड गर्मी के कारण कूलर में पानी तो ,बगान में पौधों को पानी, जानवरों को पिलाने के लिए पानी। ऐसी स्थिति में पानी की सप्लाई न आना किसी सजा से कम नही है। इंद्र भगवान इतने नाराज़ हैं कि छः माह से वारीस नही हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment