भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शादी सालगिरह को सादगी ढंग से मनाया।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने शादी सालगिरह पर सादगी ढंग से अपने धर्मपत्नी के साथ आज वृद्धाआश्रम सलखन में वृद्ध जनों को साहभोज एवं वस्त्र वितरण किया और उनसे आग्रह किया कि आप सभी हमारे परिवार बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें कि हम हर वर्ष आए और आप वृद्ध जनों की सेवा करके आपका आशीष पाते रहे ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे शादी के सालगिरह के उपलक्ष में हर वर्ष वृद्ध व निराश्रित लोगों को वस्त्र वितरण सहित फल फूल देकर उनका शुभाशीष की कामना करता हूं कि प्रभु हमें इस लायक बनाए रखें कि मैं वृद्धजनों निराश्रित का सहयोग करने में सदैव सक्षम रहें साथ ही साथ वहां उपस्थित सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
इस शुभ अवसर पर भाजपा के डॉक्टर सतेंदर आर्य,विकास चौबे ,धर्मेंद्र जायसवाल,राहुल सिंह,पवन सिंह, विकास सिंह उर्फ छोटकु ,सस्तु सिंह,संजय केसरी भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारीगण अपने सभी परिवार के साथ मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment