अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्तिकरण हेतु राजकीय पोलटेक्निक कॉलेज सिंदुरिया में शनिवार को 158 टेबलेट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ जी के करकमलों द्वारा ज्ञान विद्या की जननी माता सरस्वती कि प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टेबलेट पाने के बाद सभी छात्र-छात्राओ का चेहरे खुशी से झूम उठे।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोषणा की है कि वह पूरे राज्य में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को पहले ही इसे अपनी 100- दिवसीय कार्य योजना में शामिल करने के लिए कहा जा चुका है। चुनावी वादों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को यह आदेश दिया है कि, टैबलेट और स्मार्टफोन के वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिसके मद्देनजर पूरे राज्य के साथ-साथ सोनभद्र जैसे आदिवासी क्षेत्र के नाम से जाने जाना वाला सोनभद्र के पोलटेक्निक कॉलेजो में टेबलेट बाटने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि, विधानसभा के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए वादे के अनुसार पुनः योगी सरकार बनने के बाद छात्रों को टेबलेट तथा स्मार्टफोन वितरण कर वादों को पूरा किया जा रहा है और टैबलेट फोन सर बच्चों को पढ़ाई में काफी मददगार साबित होगा योगी सरकार में हर तबके की समस्या का ध्यान रखा जा रहा है। पोलटेक्निक कॉलेज सिंदुरिया मे पढ़ाई करने वाली छात्रा प्रीति विश्वकर्मा का कहना है कि हम लोग बहुत ही ज्यादा गरीब परिवार से विलांग करते हैं जिससे हम लोग शायद यह टैबलेट फोन कभी खरीद नही सकते थे हम लोगो को योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जो यह टैबलेट फोन दिया गया है इससे हम लोगो को ऑन लाईन क्लासेज करने और पढ़ाई में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी हम लोग बहुत ज्यादा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से खुश हैं। पोलटेक्निक कॉलेज सिंदुरिया में पढ़ने वाले छात्रो से बात किया गया तो छात्रो ने बताया कि हम लोगो को पढ़ाई करने में बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता था योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जो यह टैबलेट फोन का वितरण किया जा रहा है इससे हम लोग बहुत ज्यादा खुश हैं और मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संजीव गौड़ समाज कल्याण राज्यमंत्री, सिंदुरिया ग्राम प्रधान राम नगीना,पूर्व प्रधान राम नारायण पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू गौड़,सिंदुरिया पोलटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ए के सिंह एवं कॉलेज के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ बच्चों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे वही संचालन प्रज्ञा मिश्रा ने किया और टैबलेट वितरण का देखरेख विकास जी द्वारा किया गया।

