जुगैल,ओबरा थाना क्षेत्र सोननदी की धारा मोड़कर अवैध बालू खनन जोरो पर।

---Advertisement---

 

जुगैल थाना क्षेत्र में जबरजस्त अवैध बालू का स्थानीय प्रशासन एवं खनन प्रशासन आखिर क्यूं मौन।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र । ओबरा,जुगैल सोन नदी में अवैध खनन शुरू होने से लगातार चर्चाए जोरो पर चल रहा है।बड़ी2 पोकलेन,नाव, जेसीबी मशीने चलने के कारण स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी नही मिल पा रहा हैं इन2 स्थानों पर होता हैं अवैध खनन खेवंधा महलपुर,विजौरा,विजौरा बड़गांवा,चतरवार,छितिकपुरवा सेमिया,घोरिया एवं अन्य स्थानों से अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है।
सोनभद्र में हो रहे अवैध खनन और अवैध परिवहन की सीबीआई जांच के लिए लोगो ने मंत्री को पत्र भी दिया था लेकिन खनन माफियाओं एंव सिंडिकेट ने इसे सिर्फ अवैध खनन का अड्डा बना लिया है।प्राकृतिक सम्पदाओं का लगातार दोहन कर प्रकृति से छेड़-छाड़ कर उसकी खूबसूरती को नष्ट किया जा रहा है और वन्य जीव एंव वन्य औषधियों को भी नष्ट किया जा रहा है।बिना परमिट और बिना नम्बर प्लेट के गाड़ियों का संचालन धड़ल्ले से कर सरकार के राजस्व को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है
खनन माफियाओं एंव संलिप्त अधिकरियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे है। लेकिन खनन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जी को गलत सूचना देकर उन्हें दिग्भ्रमित कर दिया जा रहा है।जिसके वजह खनन सिंडिकेट के मठाधीस अभी भी पकड़ के बाहर है।सोनभद्र में यदि अवैध खनन और अवैध परिवहन को रोकना है तो सिंडिकेट पर कार्रवाई करनी होगी और इस चेन को तोड़ना होगा। जो भी खनन पट्टे हुए है पट्टा कहीं और हैं खनन कहीं और किया जा रहा है और धरती माँ की गोद को इतनी निर्दयता से खोदा जा रहा है कि पहाड़ो में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जो आने वाले दिनों में किसी बड़ी प्राकृतिक घटना को दावत दे रहे है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment