शादी समारोह में जबरजस्त गुंडई एक व्यक्ति को मार-मार कर दोनों हाथ तोड़ा

---Advertisement---

दीपू तिवारी,

पिपरी,सोनभद्र

पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत पिपरी के कल्याण मंडप में एक मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 12 मई की रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 10, दिनांक 12-05-2022 को अपने पड़ोसी की शादी समारोह में पास ही स्थित कल्याण मंडप पिपरी गए हुए थे। रात के लगभग 12:30 बजे ,सर्वेश चौरसिया ,शिव कुमार चौरसिया पीयूष चौरसिया  , 5-6 लोगों के साथ आए और आइसक्रीम मांगने लगे। आइसक्रीम काउंटर पर भीड़ होने की वजह से आइसक्रीम देने में थोड़ी देर हो गई। इसी बात को लेकर पहले तो इन लोगों ने गाली गलौज किया फिर दीपक सिंह की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे दीपक सिंह के दोनों हाथ टूट गये।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment