शाहे नूर हशन,
सोनभद्रआज दिनांक 13.05.2022 को मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ वाराणसी जोंन की 70वीं अन्तर्जनपदीय वालीबॉल व बास्केटबॉल(महिला/पुरूष), हैण्डबॉल, सेपक टकरा एवं योगा प्रतियोगिता वर्ष-2022 का समापन किया गया । जिसका शुभारम्भ दिनांक 11.05.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा किया गया था ।
उक्त तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के समस्त जनपद आजमगढ़, मऊ, बलिया, चन्दौली, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उक्त प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा बैज व कैप लगाते हुए बुके प्रदान किया गया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात टीमों की मार्च पास्ट सलामी ली गयी । इस दौरान प्रतिभाग करने वाली वाराणसी जोन के समस्त जनपदों की टीमें पीएसी बैण्ड की धुन पर मंच से गुजरी ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में फाइनल मुकाबले में पहुंची जनपद मीरजापुर व जौनपुर की टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया गया तथा वालीब़ॉल की सर्विस कर फाइनल मुकाबले को प्रारम्भ किया गया तथा खेल को खेल की भावना से खेलने व सफल होने की शुभकामना दी गई । वालीबॉल फाइनल मुकाबले में जनपद मीरजापुर विजयी रहा ।
वाराणसी जोंन की 70वीं अन्तर्जनपदीय वालीबॉल व बास्केटबॉल(महिला/पुरूष), हैण्डबॉल, सेपक टकरा एवं योगा प्रतियोगिता वर्ष-2022 परिणाम निम्नांकित है –
1. वालीबॉल (पुरूष वर्ग) मीरजापुर-जौनपुर के बीच, जिसमें मीरजापुर विजेता रहा ।
2. वालीबॉल (महिला वर्ग) जौनपुर-मीरजापुर के बीच, जिसमें जौनपुर विजेता रहा ।
3. बॉस्केटबॉल (पुरूष वर्ग) मीरजापुर-जौनपुर के बीच, जिसमें मीरजापुर विजेता रहा ।
4. बॉस्केटबॉल (महिला वर्ग) मीरजापुर-जौनपुर के बीच, जिसमें मीरजापुर विजेता रहा ।
5. हैण्डबॉल(पुरूष वर्ग) जौनपुर-मीरजापुर के बीच, जिसमें जौनपुर विजेता रहा ।
6. सेपक टकरा (पुरूष वर्ग) मीरजापुर-वाराणसी के बीच, जिसमें मीरजापुर विजेता रहा ।
7. योगा (पुरूष वर्ग) मीरजापुर-सोनभद्र के बीच, जिसमें मीरजापुर विजेता रहा ।
उक्त कार्यक्रम के समापन के क्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ विजेता रही टीमों को पुरस्कार/शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने सहित शुभकामना संदेश दिया गया ।
उक्त प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक सदर, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, सूबेदार सहित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के सदस्यगण तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
—————————

