क्षेत्राधिकारी नगर  सोनभद्र द्वारा थाना चोपन का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

चोपन, सोनभद्र,

आज दिनांक 12.05.202 को क्षेत्राधिकारी नगर जनपद सोनभद्र, श्री राजकुमार त्रिपाठी द्वारा थाना चोपन का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम थाना चोपन पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद सोनभद्र को सलामी दी गयी, सलामी के तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए को व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक चोपन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व महिला सम्बन्धी अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment