शाहे नूर हशन
रेनूकूट/सोनभद्र।
आज दिनांक 12/05/22 को हिंडालको मैनेजमेंट के द्वारा बस स्टेण्ड पर जहाँ सफर कर रहे लोग कुछ देर के लिए ठहरते हैं और उनकी सबसे प्रमुख जरूरत पीने का पानी होता हैवहाँ हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा पीने की पानी की व्यवस्था करते हुए वाटर कूलर का उद्घाटन हिंडालको के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) श्री एन. नागेश ने HR हेड श्री जसवीर सिंह, CHRO समीक बसू , जनसम्पर्क प्रमुख संजय सिंह आदि अधिकारियों के साथ मिल कर किया । श्री नागेश के द्वारा उद्घाटन कर पहला पानी का गिलास नगर पंचायत रेनूकूट अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री डब्लू सिंह को पीने को दिया
।पानी पीने के उपरान्त डब्लू सिंह ने बस स्टैंड पर हिंडालको द्वारा लगाए गए वाटर कूलर के लिए हिंडालको मैनेजमेंट का साधुवाद किया।

