जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था को बनाये रखें

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,सोनभद्र,

सोनभद्र/दिनांक 10 मई, 2022
जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अभियोजन अधिकारीगण, शासकीय अधिवक्तागण, मुकदमों की पैरवी, बेहतर तरीके से करते हुए दोषियों को सजा दिलायें।
उक्त बातें जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी मुकदमों की पैरवी बेहतर तरीके से हो और जिले के उप जिलाधिकारीगण पुलिस क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करके जिले मंें कानून व्यवस्था बनाये रखने में अपने जिम्मेदारियों को निभायें। उन्होंने कहा कि थाने में पड़े लादावा व मुतफर्रिक सामानों का निस्तारण कराने में उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी नियमानुसार कार्यवाही करके निस्तारण की प्रक्रिया अमल में लायें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखें, अप्रिय स्थिति की संभावना हो, तो तत्काल स्वयं संज्ञान लेते हुए जिले स्तर पर भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को बिना देर किये अवगत करायें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारीगण,क्षेत्राधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण, शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment