अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में न्याय पंचायत सिंदुरिया ,कोटा ,सेमियां के समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई
। बैठक में विभागीय समीक्षा की गई। जिसमे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे में शिक्षकों द्वारा चिन्हित किए गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन ।डीबीटी अथवा प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का नामांकन। टी एल एम अनुदान में प्राप्त ₹300/- का उपभोग ।एकलव्य विद्यालय हेतु बच्चों का आवेदन की समीक्षा। जर्जर भवन के संबंध में सूचना ।किसी भी स्थिति में जर्जर भवन में बच्चों को ना बैठाया जाए। जनपद द्वारा प्रेषित लिंक पर बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन समय से भरी जाए। मूल विद्यालय के अतिरिक्त किसी भी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक की अन्य विद्यालय में संबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। यदि अभी भी कोई संबद्ध विद्यालय में कार्य कर रहे हैं, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में अध्ययनरत समस्त बच्चों का आधार नामांकन कराया जाना अनिवार्य है। इसलिए सभी शिक्षक अपने विद्यालय में आधार से वंचित बच्चों की संख्या तत्काल उपलब्ध करा दें। सभी प्रकार का उपभोग कंपोजिट ग्रांट से संबंधित या अन्य निर्माण से संबंधित 20 मई से पहले उपलब्ध कराएं। विद्यालय में खेल सामग्री हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है इससे बच्चों के खेलने के लिए और उपलब्ध परिसर के आधार पर खेल सामग्री तत्काल गुणवत्तापूर्ण खरीदें। उसका उपभोग भी परिणाम पोर्टल पर अपलोड करें। 12 सप्ताह के लिए संचालित स्कूल रेडिनस प्रोग्राम में सभी शिक्षक प्रतिदिन के कार्यक्रम के अनुसार बच्चों का क्रियाकलाप कराएं और सूचना से संबंधित अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखें। जिससे अवलोकन के समय देखा जा सके। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों में बच्चों का उपचारात्मक शिक्षण आप लोग कर रहे हैं, उससे संबंधित अभिलेख भी आप रखें। किस क्लास में कितने बच्चे उपचारात्मक शिक्षण के लिए चिन्हित हैं, उनकी भी सूची समस्त हेड मास्टर के पास उपलब्ध होना अनिवार्य है ।ग्रीष्मावकाश सन्निकट है, इसलिए आप सब लोग अपना कार्य समय से गुणवत्ता पूर्ण करें। अपने पास विद्यालय से संबंधित सारी सूचनाएं रखें । पोर्टल पर जो भी सूचनाएं भरनी है, उसको भी अपडेट कर लें। जिससे कि ग्रीष्मावकाश के समय वितरित स्थिति ना उत्पन्न होने पाए।
चोपन में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में तीनों न्याय पंचायत सिंदुरिया,कोटा,सेमियां के समस्त प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, May 10, 2022 1:53 PM
---Advertisement---

