बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर थाना में तैनात रहे उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय के स्थानांतरण पर क्षेत्रीय ग्राम वासियों ने भावभीनी विदाई की।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु अनेक निरीक्षक उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। जिसमें उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय को लिलासी चौकी इंचार्ज के रूप में भेजा गया। आज बीजपुर थाना पर बृजेश कुमार पांडेय एस आई का विदाई समारोह किया गया। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी लोगों ने उनेक बेहतरीन काल को स्मरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा माल्यार्पण कर व मिठाई खिला थाना अध्यक्ष व स्टॉप क्षेत्र की जनता ने भावभीनी विदाई की। इस अवसर पर बीजपुर थाना के प्रभारी भैया शिव प्रसाद सिंह स्टाफ यशवंत सिंह, धीरज पटेल, नंदन पंडित, अमित तिवारी व पत्रकार रविंद्र पांडे ,विजय पटेल, नीरज गुप्ता, विजय सोनी, प्रवीण कुमार के साथ ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता बीजपुर, ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल के साथ क्षेत्रिय संभ्रांत नागरिक व बीजपुर थाना के समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

