अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। प्रतियोगिता के नौवे दिन का पहला मुकाबला डीएसके ओबरा बनाम जी ई एस पी ओबरा के बीच निर्धारित 10-10 ओवरों का मुकाबला खेला गया,आज के मुख्य अतिथि अधिशाषी अभियंता अंकुर सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जी ई पी एस ओबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए ने निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनो का लक्ष्य रखा, जी ई पी एस ओबरा के सबसे सफल बल्लेबाज अशोक रहे जिन्होंने 50 रन बनाए, डी एस के ओबरा के सबसे सफल गेंदबाज बिल्लू रहे जिन्होंने 2 विकेट लिया और धर्मेंद्र ने अपनी धारदार गेंदबाजी ने काफी प्रभावित किया, जवाब में उतरी डी एस के ओबरा की टीम 4 विकेट के खोकर 92 रनो का लक्ष्य प्राप्त कर लिया, डी एस के ओबरा के सबसे सफल बल्लेबाज बिल्लू रहे जिन्होंने 43 रनो का योगदान दिया, जी ई पी ओबरा के सफल गेंदबाज रोहित रहे जिन्होंने 1 विकेट लिया, शानदार खेल दिखाने के लिए डी एस के ओबरा के खिलाड़ी बिल्लू को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया जिन्हें आज के मुख्य अतिथि अधिशाषी अभियंता अंकुर सिंह द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया, दूसरा मुकाबला हंशवाहिनी ओबरा बनाम दुषान चैलेंजर्स ओबरा के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में हंशवाहिनी ने टॉस जीतकर पहले
बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए हंशवाहिनी ने 10 ओवरों में सारे विकेट खोकर 60 रनो का लक्ष्य रखा, जिसमे पवन के 14 रन सर्वाधिक रहे, दुषान चैलेंजर ओबरा के सबसे सफल गेंदबाज रोहित रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए जवाब में उतरी दुषान चैलेंजर की टीम 6 विकेट खोकर रनो आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया, इस मैच में दुषान चैलेंजर ओबरा विजेता हूई, हंशवाहिनी के सबसे सफल गेंदबाज प्रदीप रहे जिन्होने 3 विकेट लिया ,इस मैच का मैन ऑफ द मैच अच्छा प्रदर्शन करने हेतु युवा ऑलराउंड दुषान चैलेंजर ओबरा टीम के रोहित को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह, प्रवीण कुमार, दीपू व प्रदीप शर्मा रहे, स्कोरर की भूमिका में शुभम जायसवाल रहे, कॉमेंटेटर की भूमिका में संकट मोचन झा रहे, आज प्रतियोगिता में आयोजन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंह , बृजेश शर्मा , संदीप सिंह, सोनल, सूरज मिश्रा, दीपू , प्रदीप कनौजिया, आदि लोग उपस्थित हुए।
डी एस ओबरा ने जी ई पी एस ओबरा को 6 विकेट से हराया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, May 10, 2022 3:38 AM
---Advertisement---

