अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। प्रीत नगर निवासी विनोद पाठक जो कि
एक विचारक हैं रविवार को अपने संकल्प के साथ अयोध्या पदयात्रा करते हुए जाने के लिए प्रस्थान किये इस दौरान बातचीत में पाठक जी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा किये गए अभूतपूर्व कार्य धारा 370 को हटाना,अयोध्या में प्रभु श्री रामलला मंदिर भव्य का निर्माण कार्य शुरू होना, बाबा विश्वनाथ कारीडोर बनना आदि जो कि यह कार्य पिछले 70 वर्षों में नहीं हो सका और यह सब कार्य देश के महान विभूतियों पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रेरणा से ही हो पा रहा है इसी से प्रभावित होकर हमने संकल्प लिया कि काशी में माँ गंगा में स्नान कर वहाँ से पैदल अयोध्या जाकर सरयू जी में स्नान कर मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का दर्शन करने के उपरांत पुनः पदयात्रा करते हुए लखनऊ पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का तस्वीर योगी जी से मिलकर उन्हें भेंट करेंगे।

बस में बैठकर अपने संकल्पो के साथ रवाना होने के पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल के अगुवाई में भाजपा जनों ने चोपन बस स्टैंड पर पाठक का अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर मंडल आईटी सेल मनोज सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल,पवन सिंह,विकास सिंह ,चद्रकांत सिंह एवं भाजपा- जन मौजूद रहे।
बाबा विश्वनाथ दर्शन के बाद पैदल अयोध्या के लिए जा रहे विचारक का भाजपाजनो ने किया स्वागत अभिनंदन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, May 8, 2022 2:06 PM
---Advertisement---

