द्वितीय दिवस रासलीला मंचन में मीरा का चरित्र का मंचन किया गया।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र।ओबरा बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर में रासलीला के द्वितीय दिवस पर वृंदावन रासमंडल द्वारा भक्तिमयी मीरा चरित्र का मंचन किया गया। रासाचार्य स्वामी स्वामी श्री ईश्वर चंद्र महाराज जी ने परंपरागत ढग से रासलीला का मंचन करवाया। कृष्ण प्रेमी भक्तों ने रासलीला में पहुंचकर भाग लिया। इस मंचन को देखकर भक्त दर्शक-गढ़ मन मुग्ध एवं प्रफुल्लित हो गए।
मीराबाई कृष्ण भगवान के प्रेम में राजपाट को त्याग कर भगवान कृष्ण की भक्ति में खो गई। इस चरित्र को देखकर के सभी भक्त भावुक हो गए। व्रतधारी महाराज बम बम लहरी महाराज जी के सानिध्य में बाबा भूतेश्वर दरबार महारुद्र सेवा समिति अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह टीपू , रामआश्रय बिन्दु,ज्वाला प्रसाद दुर्गा प्रसाद निखिल तिवारी,मुस्ताक अहमद दिनेश शर्मा,ज्वाला प्रसाद मंदिर के सती सेवक गण भक्त गण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment