मा0 उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में एन.सी.एल. परियोजना की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर अवैध रुप से निर्मित होटल को किया गया ध्वस्त

---Advertisement---

जयदीप गुप्ता, ब्यूरो, सोनभद्र

आज दिनांक 04.05.2022 को थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टैण्ड के पास स्थित एन.सी.एल. परियोजना की सरकारी जमीन अराजी संख्या-441 (लगभग 10 विसवा) को मुनीब गुप्ता पुत्र नथई गुप्ता व पप्पू यादव पुत्र होरी यादव, निवासीगण शक्तिनगर बस स्टैंड, ग्राम चिल्काडांड़ थाना शक्तिनगर सोनभद्र द्वारा कब्जा कर अवैध रुप से होटल/मकान निर्माण एवं अन्य व्यवासायिक प्रतिष्ठान बनाकर अवैध रुप से कब्जा किया गया था जिसकी अनुमानित कीमत-05 करोड़ रुपये है , को मा0 उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराकर अवैध रुप से निर्मित होटल व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री शैलेन्द्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चन्देल व प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री मिथिलेश कुमार मिश्रा मय पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now