राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे स्थित जामा मस्जिद, बैरखड ग्राम पंचायत में जामा मस्जिद में आज ईद की नमाज मौलाना के द्वारा स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण पढ़ी गई
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहेल अहमद खान उर्फ नन्हे खान ने ईद के नमाज के बाद गले मिलने के पश्चात बड़े ही खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के 2 साल पाबंदियों के बाद ईद को लेकर इस बार क्षेत्र में काफी उत्साह है पूरे जोशो खरोश से ईद मनाने के लिए लोग पूरी तैयार हैं मनपसंद कपड़े, जूता, चप्पल, टोपी पहन कर आज ईद का त्यौहार हंसी खुशी मना रहे हैं रमजान के 30 रोजों के बाद आज ईद मनाई जा रही है हम सभी मुसलमान भाई देश की तरक्की व प्रगति के लिए भी आज नमाज के दौरान दुआ किए तथा हिंदू मुस्लिम आपसी सद्भाव के साथ अपने पूर्वजों के जमाने से होता चला आ रहा ईद का पर्व मनाने के लिए एकजुट हो गए हैं देर शाम तक जगह जगह पर मुसलमान भाइयों के यहां ईद की पार्टी रखी गई है जिसमें हिंदू मुस्लिम आपस में भाईचारा के साथ पार्टी का आनंद उठाएंगे वही ईद की नमाज पढ़ा रहे मौलाना रुस्तम अली ने कहा कि इस बार ईद के मौके पर पिछले वर्ष की तुलना में लोगों में अधिक उत्साह है कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आज ईद की नमाज पढ़ने आए समस्त मुसलमान भाइयों को ईद की नमाज पढ़ाई गई तथा आपसी सद्भाव व प्रेम के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील भी की गई हम लोगों का यह क्षेत्र जहां पर हिंदू मुसलमान आपस में आपसी सद्भाव व सहयोग के साथ त्यौहारों को पुरखों के जमाने से मनाते चले आए हैं किसी भी तरह का कोई मत भेद नहीं रहा है इसी दुआ के साथ आज हम सभी लोगों ने ईद की नमाज पढ़ने के पश्चात आपस में गले मिले हैं तथा अपने देश के अमन चैन बनाए रखने की भी दुआ की गई है
इस मौके पर मुजीब खान, अबरार, शकील, मुस्तकीम, मन्नान, रियाज, हसनैन, सादिक, अंसार गनी, नसीम अहमद, इस्लाम मोहम्मद, जावेद अहमद, अली अकबर ,मुर्तुजा भाई सहित सैकड़ों लोगों ने ईद के नमाज में मौजूद रहे पुरे नमाज के दौरान विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे ताकि अमन-चैन इलाके में बना रहे

