पन्नूगंज पुलिस एक अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब व शराब बनाने का उपकरण किया गया बरामद-

---Advertisement---

मुस्तकीम खान ,सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त अवधेश पुत्र कैलाश निवासी लौवारी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 अदद पीपों में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 40/2022, धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।

*अभियुक्त का विवरण –*
अवधेश पुत्र कैलाश निवासी लौवारी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
*1-* 04 अदद पीपों से कुल 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब ।
*2-* एक अदद भट्टी ।

*पुलिस टीम का विवरण –*
*01.* उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
*02.* उ0नि0 हरिकेश बहादुर सिंहं, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
*03.* हे0का0 हरेन्द्र कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
*04.* आरक्षी अजय कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment