अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित जामा मस्जिद में कल संध्या ईद उल फितर पर्व के जुम्मे की अंतिम नमाज मस्जिद के मौलाना सद्दाम कादिर द्वारा नमाज पढ़ाया गया,तत्पश्चात सभी रोजेदारों ने नमाज पढ़ा और देश में अमन चैन खुशहाली गंगा जमुनी तहजीब कायम रहे इसके लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी और रोजा इफ्तार किया ।
रोजा इफ्तार नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 की सभासद सुमन लता देवी ने मस्जिद में लगभग 400 सौ रोजेदारों को रोजा इफ्तार की पार्टी दी।
उक्त बातें अंजुम मुस्लिम कमेटी के सदर शमीम हैदर, सेक्रेटरी महफूज आरिफ उर्फ पप्पू भाई ने ऐलान की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से। सरताज अहमद, डॉक्टर मुन्ना, हैदर खान, सलामत, रियाज नजमुद्दीन इदरीसी, मुन्ना ट्रेलर, करामत, कमरुद्दीन,रहीस कुरेशी,मंसूर आलम, नसीम बैटरी, आफताब, हनीफ, समस्त रोजेदार एवं मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।

