शक्तिनगर पुलिस द्वारा कुल 2 किग्रा 900 ग्राम गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

शक्तिनगर, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-30.04.2022 को शक्तिनगर पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों 1- मो0 जावेद खान पुत्र पप्पू खान निवासी पीडब्लूडी मोड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र 2- विजय सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी निमियांटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के कब्जे से क्रमशः 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा, 01 किग्रा 400 ग्राम गांजा तथा कुल 02 किग्रा 900 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 46/2022, 47/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1- मो0 जावेद खान पुत्र पप्पू खान निवासी पीडब्लूडी मोड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2- विजय सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी निमियांटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- कुल-2 किग्रा 900 ग्राम गांजा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 राजेश कुमार मौर्या, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।
2- हे0का0 शोभानाथ, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।
3- का0 सौरभ यादव, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।
4- का0 सुमित पटेल, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment