अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र के डाला बाजार सर्विस रोड पर आटो खड़ा रहने एवं ठेला सब्जी की दुकानें लगने के कारण पैदल चलने वाले राहगीर को काफी दिक्कतों का सामना प्रतिदिन करना पड़ता हैं एवं सदैव आकस्मिक दुर्घटना की आंशका बनी रहती हैं।
सूत्रों की माने तो झुलनटाली से लेकर डाला बाजार के सर्विस रोड पर ठेलों की दुकान दारो दुकान लगाकर पुरे सर्विस रोड जामकर देते हैं जिसके बाईक,पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं और आयदिन अनहोनी दुर्घटना की आंशका बना रहता हैं।
इनके इस मनमानी का पीछे बसे दुकानदार या कोई निवासी यदि विरोध करते ऐ झगड़ा करने पर अमादा रहते हैं।
स्थानीय गणमान्य निवासियों ने पंचायत प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया कि समय रहते इन दुकानदारों,आटो चालकों पर कार्रवाई करें अन्यथा किसी दिन भारी दुर्घटना घट सकता हैं जो जनहित में अनुचित है।

