अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विगत माह चोपन थाने में पंजीकृत जनपद का टॉप टेन अपराधी हिस्ट्रीशीटर एवं अवैध वसूली करके वाहनों को पास कराने वाला फरार ट्रक पासर दीपक सिंह को चोपन पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर बारह बजे घर के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
आपको अवगत कराते चले कि विगत दो माह पूर्व खनिज बैरियर पर जबरदस्ती ट्रक पार कराने के मामले में खनिज लिपिक कमला शंकर उपाध्याय की तहरीर पर छ लोगों को नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें छठवाँ आरोपी फरार चल रहा था। जिनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबीस दी जा रही थी जिसमें से आज डाला सेवा-सदन 31 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र स्व0 बच्चा सिंह को उसके घर के सामने से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रहे उप निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह ने बताया की सभी नामजद लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है साथ ही विवेचना प्रचलित है, नाम प्रकाश में आते ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।इस दौरान टीम में उप निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह व कान्सटेबल अविनाश शामिल रहे।

