अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बिजली को सुचारू रूप से देने के संबंध में अधिशासी अभियंता विमलेश पटेल ज्ञापन देते हुए कहां की इस भीषण गर्मी में इस तरह से बिजली कटौती होती रही तो आमजन मानस कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं वही नगर क्षेत्र में व्यवसायियों पर भी अघोषित बिजली कटौती का प्रभाव पड़ रहा है जिससे वह अपना काम नियत समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं वही पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही अघोषित बिजली कटौती से नगर में जल व्यवस्था भी चरमरा गई है जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पानी के लिए कई क्षेत्र त्राहि-त्राहि मचा रहा है वही इस संबंध में अधिशासी अभियंता विमलेश पटेल ने आश्वासन देते हुए कहा कि 4 दिन के अंदर पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ कर शेड्यूल के हिसाब से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में भरपूर बिजली दी जाएगी इस अवसर पर धर्मेंद्र जायसवाल अमित कुमार सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने चोपन में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 27, 2022 10:07 AM
---Advertisement---

