अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर में अंधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ आज भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री समीर माली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने उपजिलाधिकारी को नामित ज्ञापन ओबरा तहसीलदार को दिया जिसमे की ओबरा नगर में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती पर नराजगी जाहिर करते हुए लोगो। ने कहा कि सरकार के अनुसार बिजली रोस्टिंग का समय सुबह 6:5 से 7:5 तक और दोपहर 2:55 से 4:25 तक का समय निर्धारित है जबकि बिजली कटौती रात में 3 बजे तक हो रही है और नगर में मुश्किल से 10 घंटे ही मिल पा रही है जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश है की तय समय से ज्यादा बिजली कटौती ना हो,रात्रि कालीन बिजली कटौती से आम जनमानस में आक्रोश फैल रहा है जो की कभी सड़क पर उतरने पर बाध्य हो सकते है रात्रि कालीन कटौती तत्काल बन्द करने कि मांग की और बिजली आपूर्ति सरकार द्वारा निर्धारित समय पर ही हो ये सुनिश्चित हो ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता धर्मराज सिंह ,व्यापारी नेता आलोक भाटिया ,भाजपा व व्यापारी नेता विरेन्द्र मित्तल,भाजपा मण्डल मंत्री अमित मितल,विरेन्द्रयादव,नित्यानंद दुबे,सभासद आनंद जायसवाल,महंगी प्रसाद,दुर्गा प्रसाद उपस्थित रहे

