एम एस हशन,
क्राइम जासूस, की रिपोर्ट
भारतीय रेलवे ने सवारी को इफ़्तार कराया।
हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस में सवार एक यात्री शाहनवाज अख्तर को मंगलवार को उस समय आश्चर्य सुखद अनुभव हुआ जब ट्रेन में उन्हें इफ्तार की पेशकश की गई। इसकी जानकारी शाहनवाज अख्तर ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “इफ्तार के लिए भारतीय रेलवे का धन्यवाद” । जैसे ही मैं धनबाद में हावड़ा शताब्दी में सवार हुआ, मुझे अपना नाश्ता मिला। मैंने पेंट्री मैन से थोड़ी देर बाद चाय लाने का अनुरोध किया क्योंकि मैं उपवास कर रहा हूं. उसने पूछकर पुष्टि की, आपका रोजा है? मैंने हां में सिर हिलाया । बाद में कोई और इफ्तार लेकर आया। ट्वीट के साथ ही उन्होंने ट्रेन में इफ्तार के लिए उन्हें परोसे गए भोजन की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

