सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
सोनभद्र दौरे के दौरान पर आए कैबिनेट मंत्री उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग के मंत्री आशीष सिंह पटेल का मिर्जापुर से सोनभद्र तक लोगों ने जमकर स्वागत किया।
इस दौरान लोरी स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमें बभनी से चलकर आए हुए ग्रामीणों ने श्री आशीष पटेल से गुहार लगाई कि हम आदिवासी ज्यादा पढ़े लिखे ना होने के कारण हमारी जमीनों पर कुछ भूमाफिया कब्जा कर बैठे है । जिसमें गवर्नमेंट एक्ट की जमीन को भी कुछ अधिकारियों द्वारा मिलीभगत से पूर्व प्रधान बाबूराम के द्वारा गवर्नमेंट एक्ट की जमीन जो दयाशंकर गुप्ता के नाम पर थी उसे गलत तरीके से अपने नाम पर रजिस्ट्री करा लिए है। दिए गए पत्र में यह भी कहा गया कि इसकी सूचना जिलाधिकारी को दिया गया था। लेकिन करवाई के बाद पीड़ित दया शंकर के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपना कंप्लेंट वापस ले ले। इसी संदर्भ में आशीष पटेल को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा एवं बभनी में हो रहे अवैध कब्जा रोकने के लिए एवं अंकुश लगाने हेतु बाबूराम के संपत्ति की जाँच का भी निवेदन किया।
जिसमें आशीष पटेल ने जिलाधिकारी से बात करके आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रामीणों के साथ हुए अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि हमारी पार्टी दबे कुचले को मुख्यधारा मे लाने का कार्य करती है। सोनेलाल पटेल हमेशा किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते आए हैं इस प्रकरण में भी बाबूराम के ऊपर भी उचित करवाई किया जाएगा और ऐसे भूमाफिया के ऊपर भी कारवाई की जाए। इस अवसर पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक राहुल प्रताप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह, बभनी ब्लाक प्रमुख राजन सिंह , म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह , विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा , विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार, घोरावल विधायक अनिल मौर्या , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल , सुरेश विश्वकर्मा, गुड्डू, दयाशंकर ,दिनेश गुप्ता, मुरारी बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

