आगामी त्यौहार परशुराम जयंती ईद उल फितर के मद्दे नजर धर्म गुरुओं के साथ उप जिला अधिकारी व क्षेत्र अधिकारी ने पीस कमेटी का मीटिंग किया

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

सोनभद्र आगामी त्योहारों परशुराम जयंती, रमजान माह/ईद-उल-फितर के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र द्वारा ग्राम पगिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र में थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

आज दिनांक 26.04.2022 को उप जिलाधिकारी घोरावल, सोनभद्र श्री श्याम प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल, सोनभद्र श्री संजीव कटियार द्वारा आगामी त्योहारों परशुराम जयंती तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ग्राम पगिया, थाना करमा, सोनभद्र में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से वार्ता कर उपरोक्त त्योहारों को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment