करमा पुलिस द्वारा वांछित/फरार चल रहे 1 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

---Advertisement---

मुस्तकीम खान

कर्मा  सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 363, 366, भादवि में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त फुजैल अहमद पुत्र स्व0 हमीद निवासी ग्राम बासूपुर थाना हड़िया जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 26.04.2022 को समय करीब 9:05 बजे प्रातः मदैनिया क्रासिंग के पास से अंतर्गत धारा 376(3) भादवि व 5L/6 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरान्त मा0 न्यायालय भेजा गया । उल्लेखनीय है कि अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता को पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- फुजैल अहमद पुत्र स्व0 हमीद निवासी ग्राम बासूपुर थाना हड़िया जनपद प्रयागराज ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- श्री प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष करमा सोनभद्र ।
2- हे का० चन्दन सिंह थाना करमा सोनभद्र ।
3- का० मृत्युंजय सिंह थाना करमा सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment