नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि उस्मान अली द्वारा सभी रोजेदारों को रोजा इफ्तार की पार्टी दी गई

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय जामा मस्जिद में सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें रोजेदारों ने मगरिब के वक्त पहुंचकर रोजा खोला व नमाज अदा किए। वहीं रोजा इफ्तार पार्टी में उस्मान अली ने कहा कि रमजान के पाक महीने में देश में अमन चैन बना रहे सब मिलकर देश निर्माण में अपना योगदान करें खुदा सभी के ऊपर अपना कर्म बनाए रखें ऐसी दुआ खुदा से करें ।ज्ञात हो कि पिछले 2 वर्ष कोरोना वायरस की वजह से रमजान में सामूहिक रूप से किसी भी इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं हुआ था इस वर्ष जामा मस्जिद में आयोजित इफ्तार पार्टी में लोग शामिल होकर देश की एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द को कायम रखने की दुआ कर रहे हैं साथ ही कोरोना संक्रमण से हमेशा के लिए मुक्ति की भी प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने भी रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान देश की एकता अखंडता एवं अमन चैन शांति आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई।
इस मौके पर हाजी सरफराज अहमद, हाजी मुख्तार अहमद , ईदू भाई, अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ,रियाज अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बंधु मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment