बभनी प्रभारी निरीक्षक,मनोज सिंह ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार –

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,/राम कुमार)

बभनी सोनभद्र

दिनांक 24.04.2022 को रात्रि में थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झनकपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी रघु उम्र लगभग 55 वर्ष की उनके ही पति द्वारा गले पर पेंचकश से वार कर हत्या कर दी गयी थी । घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कराते हुए, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2022 धारा-302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त आरोपी पति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस की टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए । इस टीम द्वारा दिनांक 24.04.2022 को ही रात्रि लगभग 08.00 बजे ग्राम सागसोती से झनकपुर जाने वाले रास्ते के पास से घटना में संलिप्त अभियुक्त रघु वादी पुत्र स्वर्गीय गणपत निवासी झनकपुर थाना बभनी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- रघु वादी पुत्र स्वर्गीय गणपत निवासी झनकपुर थाना बभनी जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- नि0 मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी सोनभद्र ।
2- हे0का0 अक्षय यादव थाना बभनी सोनभद्र ।
3- का0 शिवम सिंह थाना बभनी सोनभद्र ।
4- का0 सुमित पाठक थाना बभनी सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment