एम एस हशन
रेनूकूट/सोनभद्र।
लगातार बिजली कटौती से परेशान होकर रेनूकूट व्यपार मण्डल सूरज ओझा द्वारा व्यपारियो के साथ बीती रात बिजली कटौती के विरोध में रोड जाम कर के बिजली विभाग के खिलाफ नारा लगया ।सूरज ओझा ने कहा कि उनके द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को इस संबंद में ज्ञापन दिया गया था उसके उपरान्त दो दिन बिजली सप्लाई ठीक रही उसके बाद फिर से वही हाल है ,जिसको लेकर हम सब को रोड पर उतरना पड़ा।
धरना प्रदर्शन स्थल चाचा कॉलोनी मेनरोड पर चक्का जाम की सूचना पर पहूचे पिपरी थाना प्रभारी अजय सिंह द्वारा लोगो को समझाया गया एवम बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके धरना प्रदर्शन समाप्त कराया ।
बिजली कटौती को लेकर हुआ चक्काजाम
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, April 25, 2022 3:35 AM
---Advertisement---

