खड़े ट्रक में लगी आग,आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। गाना पुलिस चौकी क्षेत्र के अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग रविवार की दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब बालू खड़े ट्रक में अचानक आग लग गया आसपास के लोग ट्रक में लगे आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग समय सुरक्षा गार्ड भी शोर मचाकर पुलिस व अल्ट्राटेक के कर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने लगभग 1 घंटे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में खड़ी 2 माह पूर्व से खनन विभाग द्वारा सीज किए गए बालू लदे 14 चक्का ट्रक में दोपहर करीब 1:30 बजे के बाद से अचानक आग की लपटें ऊपरी हिस्से में उठने लगी यहां देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी होने पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर में मौजूद लोगों को दूर रहने की हिदायत देकर अल्ट्राटेक कंपनी से फायर बिग्रेड बुलवाया गया दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया आग की लपटों से आसपास के छोटे-छोटे पौधे झुलस गये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment