बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर(सोनभद्र):स्थानीय बीजपुर बाजार में नालियों का लबालब भर जाने से नालियों का पानी सड़क पर बहने के कारण स्थानीय व्यवसायियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार स्थानीय बीजपुर बाजार स्थित पुनर्वास प्रथम की महीनों से नालियों की सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो चुकी है जिसकी वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर दुकानों के सामने बह रहा है सड़क पर चलने वालों की फजीहत हो रही वही गंदा बदबूदार पानी दुकानों के सामने से बहने के कारण दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है वही पुनर्वास प्रथम में हनुमान मंदिर के सामने नाली का गंदा पानी बहने से श्रद्धालु भक्तजनों की फजीहत हो रही है।
नालियों की दुर्दशा पर ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए ग्राम प्रधान को कई बार बोला गया लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है गर्मी का मौसम है नालियों में जमा पानी के कारण तरह तरह की बीमारी फैलाने वाले मच्छर पैदा होने की आशंका बनी हुयी है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करा कर तत्काल सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मी का तबादला हो गया है जिसके कारण साफ सफाई में दिक्कत हुयी है मै जल्द ही सभी नालियों की साफ सफाई करवा दूंगी।
नालियों का पानी सड़क पर बहने के कारण स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 23, 2022 5:22 PM
---Advertisement---

