अनपरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित 1  अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी किये गये सोने के आभूषण (कीमत लगभग 250000) भी बरामद-

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.04.2022 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 146/2022 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त दिलीप विश्वकर्मा पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा निवासी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक अदद सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ी सोने का झुमका व 02 अदद सोने की अंगूठी (बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 250000 रुपये) बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में धारा 411 की बढोत्तरी कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
*1.-* दिलीप विश्वकर्मा पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा निवासी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी-*
*01.* एक अदद सोने का मंगलसूत्र ।
*02.* एक जोड़ी सोने का झुमका ।
*03.* दो अदद सोने की अंगूठी ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*01.* निरीक्षक श्रीकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*02.* उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी रेणुसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*03.* हे0का0 श्रवण कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*04.* हे0का0 विश्वम्भर राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*05.* का0 अशोक कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*06.* का0 विकास राज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment