संत जोसेफ स्कूल के 90% से अधिक छात्रों का हुआ वैक्सिनेशन

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

शक्तिनगर,सोनभद्र

एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर में संजीवनी चिकित्सालय के सौजन्य से 12 से 14 व 15 से 18 की आयु वर्ग के छात्रों के लिए कोविड टीकाकरण की पहली डोज लगाने के लिए विशेष शिविर की व्यवस्था की गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने पूरे उत्साह से वैक्सीन के लिए दिलचस्पी दिखाई। सुबह 8:30 बजे से ही विद्यार्थियों का अभिभावकों के साथ वैक्सिनेशन के लिए आना प्रारंभ हो गया था और लगभग 1 बजे तक टीकाकरण चला एवं छात्रों ने कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल होकर वैक्सीन की पहली खुराक ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चिबाल्ड डिसिल्वा ने छात्रों के अदम्य उत्साह से प्रभावित हो अभिभावकों व टीकाकरण के लिए आईं नर्सेज अनीला मित्रा, अंशुप्रभा, सुशीला राही एवं योगेश कुमार के प्रति अपना आभार प्रकट किया। विद्यालय के शिक्षकों बिजू वर्गीस, अनिल पाठक, विमल शर्मा, सिस्टर ग्रेसी, लिजी टी ओ, निजिन पॉल, नंदलाल गुप्ता, जेम्स रॉल्फ, डॉ0 अजिता कुमार व डॉ0 योगेंद्र तिवारी ने टीकाकरण अभियान में अहम भूमिका निभाई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment