*Breaking: मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

---Advertisement---

Breaking: मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी*

*भोपाल।* मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएं।
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं COVID19 के सभी निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं डॉक्टर की सलाह के बाद खुद को क्वारंटाइन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment