बल्कर ट्रक ने कैश वाहन को पीछे से मारी टक्कर,नशे में धुत था बल्कर चालक।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत खन्ना कैंप के सामने नशे में धुत्त बल्कर गाड़ी के चालक ने कैश वैन को पीछे से टक्कर मार दी‌‌ फिलहाल घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के बारी स्थित खन्ना के सामने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर कैश वैन डाला की ओर से रावर्टसगंज जा रही थी की पिछे से आ रही बल्कर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमें कैश वैन गाड़ी को मामुली नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बल्कर का चालक नशे में पूरी तरह धूत था,स्थानीय निवासियों के सुचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बल्कर गाड़ी सहित चालक को थाने ले गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment