अ.द.ए. युवा मंच ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। अ.द.ए. युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में ओबरा नगर पंचायत और बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत में अघोषित बिजली कटौती के समाधान के लिए ओबरा के उपखंड अधिकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विमलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग किया गया कि अघोषित विद्युत कटौती से मध्यम वर्गीय आम-आदमी परिजन सहित परेशान हो जाते है बिजली कटौती से गर्मी में आम जनमानस का बुरा हाल है।
दुर्भाग्य का सबसे बड़ा विषय यह है कि ओबरा खुद बिजली पैदा करने वाला स्थान है जहां पर बिजली पैदा होती है वहां पर लोग बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं बहुत ही दुखदाई है वही शिवदत्त दुबे अपना दल एस पंचायत मंच के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से आम आदमी परेशान है जल्द कोई समस्या नहीं निकला तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे मुख्य रूप से जनाब महताब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, युवा मंच के जिला महासचिव दिनेश केसरी, रामविलास सिंह,बिल्ली मारकुंडी वीडीसी मंगरू गुप्ता,छात्र नेता अजीत सोनी,दूधनाथ गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
तत्काल कार्यवाही का आश्वासन देते हुए उपखंड अधिकारी विमलेश सिंह जी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि अचानक बिजली की खपत बढ़ गई है जिसके वजह से ग्रिड फेल होने का डर बना हुआ है इस कारण से बिजली कटौती की जा रही है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment