अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका पूल के पास उस समय भयानक हादसा हो गया जब वाहन के धक्के से एक की मौत एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो ने दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की (12) वर्ष सूरज पुत्र रामवृक्ष निवासी गढ़ईडीह जो कि बरगावा बाइक चोपन की ओर आ रहा था। तभी अचानक तेज़ गति से आ रही अज्ञात वाहन के आमने-सामने टक्कर से सूरज की मौत हो गई। जबकि साथ मे एक और युवक घायल हो गया। जैसे ही घटना की सूचना परिवार वालों को हुई तो वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच गए। वहीं मृत बालक के परिजनों का मौत की वजह से रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन मौके पर नहीं पहुँची थी।
अज्ञात वाहन के धक्के से (12) वर्षीय बालक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 22, 2022 9:06 AM
---Advertisement---

