बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर , सोनभद्र , प्राइवेट नम्बर की मैजिक में भूसे की तरह ढोई जा रही सवारी जिम्मेदार मौनथाना क्षेत्र के रेनुकूट बीजपुर मार्ग पर नकटू नेमना चेतवा जरहा सहित कुछ जंगली इलाका गढ्ढा युक्त खराब सड़क के कारण वर्तमान समय मे एक्सिडेंटल जोन बना हुआ है। आयेदिन हो रही दुर्घटना में या तो अधिकांश लोगों की मौत हो रही है अथवा अपंग हो कर जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। सप्ताह नही निकल रहा कि कोई न कोई इन्शान सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहा। बताते चले कि माह अप्रैल में सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जा रहा है पुलिस और प्रशासन अथवा सुरक्षा एजेंसियाँ लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धित जागरूक करने में लगी हुई हैं। बावजूद बीजपुर पुलिस स्टेशन के सामने से बीना नम्बर प्लेट कुछ प्राइवेट पास नम्बर पर धड़ल्ले से सवारी ढोने वाली मैजिक वाहनों में भूसे की तरह सवारी ढोई जा रही हैं। गौरतलब हो कि इसके पूर्व में कई बार यात्रियों से भरी मैजिक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी हैं जिसमे अभी तक लगभग एक दर्जन से ऊपर लोगों की जान जा चुकी है। चार वर्ष पूर्व बभनी थाना के नधिरा गाँव टोला राजा सरई निवासी मजदूरों की मैजिक बीजपुर से घर जाते समय अंजानी में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी जिसमे भी 6 लोगों की मौत से समूचे इलाके को झकझोर के रख दिया था। उसवक्त कुछ समय के लिए मैजिक का संचालन बन्द करा दिया गया था लेकिन वर्तमान समय मे मैजिक से सफर आम लोगों के लिए मौत को हाथ मे लेकर चलने के बराबर हो गया है। सूत्रों पर भरोसा करें तो थाने में तैनात कारखास की कृपा पर संचालित दो दर्जन मैजिक से अगर कभी बड़ा हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा।

