अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आज दि. (21) को अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में ओबरा इंटर कॉलेजके प्रधानाचार्य को सौंपे गए ज्ञापन में आनन्द पटेल दयालु ने बताया कि बच्चों के द्वारा ज्ञात हुआ है कि नया प्रवेश नहीं लिया जा रहा है जिस पर प्रधानाचार्य ने कहा कि मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा मौखिक आदेश मिला है नए प्रवेश ना लेने के संबंध में। श्री दयालु ने बताया कि ओबरा इंटर कॉलेज में सबसे कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते हैं, दुर्भाग्य का विषय यह है कि यह निजीकरण भी हो रहा है जिसके लिए हमारे द्वारा 13 अप्रैल 2022 को ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था।
अभी आज के घटनाक्रम के संबंध में यह बताना है कि गरीब बच्चों का अगर प्रवेश नहीं होता है तो सरकार की छवि धूमिल होगी तत्काल नया प्रवेश लेने का कष्ट करें जिससे आम जनमानस में अच्छा संदेश जा सके।

