व्यूरो, क्राइम जासूस,
शक्तिनगर सोनभद्र दिनांक 20.01.2022 को समय 22.10 बजे आवेदक श्री अनेश मुखिया पुत्र स्व0 लन्तू मुखिया निवासी कुबेर नगर पी0डब्लू0डी मोड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र स्थाई पता ग्राम व पो0 बरका बलुआ थाना पतही जिला पूर्वी चम्पारण बिहार उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बाबत स्वयं के पुत्र रोशन कुमार उम्र 18 वर्ष द्वारा दिनांक 20.01.2022 को समय 20.30 बजे अपने ही घर में एल्वेस्टर के निचे पाइप में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में दाखिल किये। जिसमें उ0नि0 श्री वंशराज यादव द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी दुद्धी रवाना किया गया।

