बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर(सोनभद्र):गुरुवार की सुबह कम्पोजिट विद्यालय सिरसोती की जांच करने पहुंचे एबीएसए एसपी सहाय का ग्राम प्रधान सहित अभिभावकों ने घेराव कर दिया।जानकारी के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय सिरसोती की हो रही शिकायत पर जांच करने पहुंचे एबीएसए एसपी सहाय जैसे ही विद्यालय पहुंचे पहले से विद्यालय में मौजूद अभिभावकों ने उनका घेराव कर दिया अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय में शिक्षक हमेशा गायब रहते है या फिर समय से स्कूल नही पहुंच पाते अध्यापकों द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उच्चाधिकारियों को शिकायत की जाती है तो अध्यापकों को हिदायत देकर छोड़ दिया जाता है
जिससे अध्यापक बेलगाम हो गए जब अभिभावक हो हल्ला करने लगे तो एबीएसए ने हाथ जोड़ कर शांत रहने की अपील कर कार्यवाही का भरोसा दिया।ग्राम प्रधान विजय सिंह गौड़ ने एबीएसए को बताया कि यहां के अध्यापक मेरी भी नही सुनते शिक्षकों का विद्यालय आने जाने का समय ही नही है बच्चे अब स्कूल आने से भी कतराते है वही 80 वर्षीय बुजुर्ग धर्मजीत ने एबीएसए को बताया कि हम लोग सुबह अपने नाती को नहला धुला कर स्कूल भेजते है लेकिन स्कूल में मास्टर लोग रहते ही नही कैसे हम लोग अपने बच्चों को पढ़ाए आज भी सभी मास्टर लोग देरी से आये है।अभिमन्यु जयसवाल ने आरोप लगाया कि जब भी एबीएसए स्कूल की जांच करने आते है फोन पर अध्यापकों को सूचना देकर आते है ताकि सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंच सके जिस अध्यापक को देरी से आने की आदत थी वो आज स्कूल समय से पहुंच गये।एसपी सहाय ने ग्रामीणों की सुन अध्यापकों को फटकार लगाते हुए सुधर जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया एबीएसए ने ग्रामीणों से कहा कि केवल एक मौका इन सबको दे देना चाहिए अब शिक्षक दुबारा कोई गलती नही करेंगे।
ये ग्रामीण रहे मौके पर मौजूद
ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गौड़,धर्मजीत,मेवालाल,रामदुलार,
अभिमन्यु जयसवाल,संतलाल,कृष्ण कुमार,दिलीप सिंह,शिवलाल गौड़,कृष्ण मुरारी,सूरज लाल,रामसुरेश,इन्द्रकुमारी, राधिका,देवकुवर, राजकुमारी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

