एम एस हशन
रेनूकूट /सोनभद्र।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मिर्जापुर, सोनभद्र निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर विनीत सिंह का रेनूकूट नगर में प्रथम आगमन पर भाजपाजनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।रेनूकूट में जिला कार्यसमिति सदस्य राज वर्मा में मुर्द्धवा स्थित उनके निवास पर 20 अप्रैल को संध्या लगभग 6 बजे विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह का आगमन हुआ जहाँ जिला प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र के उमेश ओझा,बीजेपी के आशीष मिश्रा, इशिका पांडेय,आदि भाजपा जनो ने मोदी-योगी-भाजपा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए फूल माला एवं अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत सम्मान किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के दिशा निर्देश में जनता एवं कार्यकर्ताओं के जनहित के कार्य के लिए कृत संकल्प हूं और आप कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता की सेवा बिना भेदभाव के करूंगा।
नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल कमेटी ने जोरदार स्वागत किया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, April 21, 2022 7:40 AM
---Advertisement---

