गुरमा/सोनभद्र। रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। संजोग अच्छा था चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद से आलू रोड पर ट्रक उड़ीसा जा रहा था कि इसी दौरान गुरुवार को लगभग 10:00 बजे के आसपास मारुति पुरानी घाटी में उतरते समय तीसरे मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गई राहत की बात यह है कि ट्रक के चालक मासूम उम्र 50 वर्ष एवं खलासी दोनों सुरक्षित बच गए।

