आगामी त्योहार के मद्देनजर,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले के मुस्लिम समाज के धर्मगुरूओं व हिन्दू समाज के धर्मगुरूओं के बैठक किये

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

सोनभद्र/दिनांक 20 अप्रैल, 2022।
‘ईद-उल फितर‘, अक्षय तृतीया व आगामी दिनों में पड़ने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के मकसद से मुस्लिम धर्मगुरू व हिन्दू धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी का बैठक किया गया। बैठक में नागरिकों में सामाजिक समरसता बनाये रखने यानी जिले में कानून व्यवस्था, अमन-चैन बनाये रखने के लिए सार्थक मदद पर विचार-विमर्श कियागया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाउडिस्पिकर/ध्वनि हेतु लिये गये अनुमति का अक्षरशः अनुपालन किया जाये और साउण्ड संचालाक का चयन अच्छे स्वभाव/जिम्मेदार व्यक्ति का ही किया जाये। बैठक में जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने धर्मगुरूओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाते हुए भाई-चारे का परिचय देते हुए आपसी मेल-जोल के साथ त्यौहार को सम्पन्न करायें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर अपने क्षेत्र के जिम्मेदार सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराकर समय रहते समस्या निदान कराया जाय। दोनोें वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सोनभद्र का इतिहास काफी अमन चैन का रहा है। इस अमन चैन को बेहतर बनाये रखने के लिए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद करें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले के मुस्लिम समाज के धर्मगुरूओं व हिन्दू समाज के धर्मगुरूओं से अपील किया कि वे किसी भी अफवाह से बचें और समाज में अफवाह फैलाने वालों पर भी निगाह रखें। उन्होंने कहा कि उक्त त्योहार को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई अप्रिय घटना न घटने पाये, इसका पूरी तरह से ख्याल रखा जाय। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से करने, नगर में साफ-सफाई कराने, पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं को अमल में लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। आयोजित बैठक के मौके पर श्री राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप जिलाधिकारी घोरावल श्री श्याम प्रताप, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री प्रमोद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण,उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

————————————–
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
—————————–

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment