विद्यालय बना राजनीति का अखाड़ा

---Advertisement---

बीजपुर(सोनभद्र): बुधवार की सुबह कम्पोजिट विद्यालय पुनर्वास बीजपुर के अध्यापक अध्यापिकाएं आपस मे भीड़ गए जिसे देख बच्चों के नामांकन के लिए पहुंचे अभिवावको को वापस लौटना पड़ा वही किसी अभिवावक ने पूरे घटना क्रम की वीडियो बना एबीएसए व बीएसए को भेज दी वीडियो देखकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एबीएसए की मौके पर भेजा।जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद शिक्षकों का स्कूल आने का सिलसिला शुरू हो गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दुबे ने अध्यापकों को सख्त हिदायत देकर फरमान जारी कर दिया कि किसी भी कीमत पर लेट लतीफी बर्दाश्त नही की जाएगी सभी अध्यापक समय से विद्यालय आए नही तो अनुपस्थिति दर्ज कर दी जाएगी लेकिन कुछ अध्यापकों को फरमान हजम नही हुआ प्रभारी प्रधानाध्यापक से कहा सुनी करने लगे कहने लगे कि हम लोगो के साथ अन्याय कर रहे है हमारा शोषण किया जा रहा है थोड़ी देर लेट होने पर जबरदस्ती हम लोगो की अनुपस्थिति लिख दी जा रही है।धीरे धीरे बात बढ़ती गयी अध्यापकों के लड़ने की तेज आवाज बाहर तक आने लगी उसी वक्त नामांकन के लिए विद्यालय पहुंचे अभिवावकों ने भी शिक्षकों का बंदरो की तरह लड़ते देख वापस बैरंग लौट गए इसी बीच किसी अभिभावक ने मास्टरों के आपस मे लड़ने की वीडियो बना ली और उसे शोशल मीडिया सहित उच्चाधिकारियों को भेज दी वीडियो देख बीएसए ने एबीएसए एसपी सहाय को भेज तत्काल रिपोर्ट मंगवा ली।मौके पर पहुंचे एसपी सहाय ने अध्यापकों को काफी समझाया बुझाया।एबीएसए ने बताया कि आज जो हुआ सरासर गलत था जब पढ़े लिखे अध्यापक ही आपस मे लड़ेंगे तो समाज मे क्या संदेश जाएगा पूरे मामले की जांच की जा रही है बीएसए साहब को रिपोर्ट शाम तक सोप दी जाएगी साथ ही एबीएसए ने बताया कि पत्रकारों का हक है विधालयो पर नजर रखे अगर कहि कोई गलती पायी जाती है तो तत्काल हमे सूचित करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment